हाईटेक सिक्योरिटी वाले Moto G32 की पहली सेल आज, मिल रही इतनी छूट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 Aug 2022 12:55 PM IST
सार

Moto G32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी और एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Moto G32 First Sale Today Know Price In India Features And Specifications In Hindi
Moto G32 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला के हाईटेक सिक्योरिटी फीचर वाले Moto G32 स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है। इस फोन में ThinkShield की सिक्योरिटी दी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी खरीदारी के लिए उपलब्ध है। Moto G32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी और एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही ईएमआई ऑप्शन ही उपलब्ध हैं।

    Moto G32 के स्पेसिफिकेशन और कैमरा

    Moto G32 में एंड्रॉयड 12 आधारित स्टोक एंड्रॉयड वाला एक्सपेरियंस देखने को मिलता है। फोन में ThinkShield की सिक्योरिटी के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP52 की रेटिंग भी मिलती है। साथ ही फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर और स्पोर्ट्स स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं।

    विज्ञापन

    Moto G32 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगा पिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W की TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2 और NFC मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें