मोटो ई4 प्लस कल भारत में होगा लॉन्च, इसमें है 5000mAh की बैटरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Moto E4 Plus set to launch in India on 12 July
Moto E4 Plus

    लेनोवो का अब तक बजट में सबसे शानदार स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस 12 जुलाई यानी बुधवार को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000mAh की दमदार बैटरी और एंड्रॉयड नूगट का लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 है। इस फोन की सीधी टक्कर नोकिया 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 से होगी।

    मोटो ई4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Moto E4 Plus
    Moto E4 Plus

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज होगी। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलेगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन की कीमत 11,600 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें