माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया विंडो 10S, गूगल क्रोम OS को मिलेगी टक्कर

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Microsoft Surface Laptop launched With Windows 10S better than MacBook Air
Microsoft Surface Laptop

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्फेस लैपटॉप को नए विंडो 10एस के साथ लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप छात्रों को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर तैयार किया गया है। यह चार कलर वेरियंट बरगंडी, ग्रेफाइट गोल्ड, प्लेटिनम और कोबाल्ट ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इस सर्फेस लैपटॉप की बिक्री 15 जून से शुरू होगी, हालांकि प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

    इस सर्फेस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि यह वजन में काफी हल्का, प्रोटेबल और लंबी बैटरी लाइफ के साथ गेम चेंजर साबित होगा। इसका वजन सिर्फ 1.25 किलोग्राम है। इसमें 13.5 इंच पिक्सलसेंस टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 पिक्सल है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉपव में सबसे पतला टचस्क्रीन एलसीडी डिस्प्ले है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- वोडाफोन वाई-फाई डिवाइस खरीदें अब आधी कीमत में 

    इसके अलावा इसमें लेटेस्ट इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज है, हालांकि इंटेल कोर आई7 और अलग स्टोरेज वाला वेरियंट भी है। इसमें एक यूएसबी पोर्ट, एक मिनी डिस्प्ले पोर्ट, सर्फेस पावर कनेक्टर, एसडी कार्ड स्लॉट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ 14.5 घंटे तक की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि इस लैपटॉप में आपको कही भी कोई छेद नहीं दिखेगा। ऐसे में स्पीकर कहां है यह सवाल उठना लाजिमी है तो बता दें कि कंपनी ने इस लैपटॉप का स्पीकर की-बोर्ड के नीचे दिया है। साथ ही इसका डिजाइन भी शानदार है।

    ये भी पढ़ें- सैमसंग QLED TV लॉन्च, प्री-बुकिंग पर गैलेक्सी एस8 प्लस फ्री

    माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि इस लैपटॉप का इंटेल कोर आई7 मौजूदा मैकबुक प्रो के आई7 से कई गुना तेज है। अब देखना है ये है कि गूगल और ऐप्पल इसके जवाब में कौन सा लैपटॉप लॉन्च करते हैं। कोर आई5 प्रोसेसर के साथ सर्फेस लैपटॉप की कीमत 999 डॉलर 64,000 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें