3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Note 10 Lite, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Apr 2020 07:31 PM IST
Mi Note 10 Lite launched with 3D Curved Display know price and Specifications
Mi Note 10 Lite - फोटो : social media

    शाओमी ने अपना एक नया स्मार्टफोन एमआई नोट 10 लाइट (Mi Note 10 Lite) लॉन्च कर दिया है। एमआई नोट 10 सीरीज 10 का यह तीसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro बाजार में पेश किए हैं। एमआई नोट 10 लाइट में कंपनी ने 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    Mi Note 10 Lite के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $349 यूरो यानी करीब 26,000 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $399 यानी करीब 33,100 रुपये है, वहीं कंपनी ने 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 ओएस मिलेगा। फोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच और गोरिल्ला ग्लास 2 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले में HDR 10 का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा एमआई नोट 10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम मिलेगी।

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें 5260mAh की बैटरी है जो 30वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 208 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें