Mi Air Charge हुआ लॉन्च, बिना टच किए फोन कर सकेंगे चार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Mi Air Charge Wireless Charging Technology Launched to charge Device remotely
Mi Air Charge - फोटो : blog.mi.com

    Xiaomi ने अपना नया वायरलेस चार्जर Mi Air Charge लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला ऐसा वायरलेस चार्जर है जिससे चार्ज करने के लिए आपको फोन या किसी अन्य डिवाइस को चार्जर से टच नहीं करना पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहें तो Mi Air Charge को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप रिमोटली अपने फोन को चार्ज कर सकेंगे।

    Mi Air Charge से आप किसी भी डिवाइस को बिना केबल और बिना वायरलेस चार्जिंग स्टैंड के चार्ज कर सकते हैं। Mi Air Charge एक ट्रूली वायरलेस चार्जर है। Xiaomi Mi Air Charge से टैबलेट, फोन और अन्य वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस को चार सेंटीमीटर की दूरी से चार्ज किया जा सकता है, हालांकि शाओमी ने अभी तक इस चार्जर की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    Mi Air Charge हुआ लॉन्च, बिना टच किए फोन कर सकेंगे चार्ज

    ऐसे में हो सकता है कि यह एक कॉन्सेप्ट चार्जर हो। शाओमी के इस चार्जर से एक ही साथ कई डिवाइस को 5वॉट की क्षमता से चार्ज किया जा सकेगा। ऐसे में भविष्य में इस चार्जर का इस्तेमाल ऑफिस, पब्लिक प्लेस और गेस्ट रूम में हो सकेगा। शाओमी ने इस टेक्नोलॉजी को खुद विकसित किया है। इस चार्जर की डिजइन एक बॉक्स जैसा है जिसमें एक डिस्प्ले भी है। इस डिस्प्ले पर की बैटरी का लेवल और चार्जिंग स्टेटस दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Mi Air Charge हुआ लॉन्च, बिना टच किए फोन कर सकेंगे चार्ज

    कैसे काम करता है Mi Air Charge वायरलेस चार्जर?

    अब बड़ा सवाल यह कि आखिर यह चार्जर काम कैसे करता है, क्योंकि बाजार में मौजूद अभी तक के सभी वायरलेस चार्जर मैग्नेट के जरिए फोन को चार्ज करते हैं, लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है। Mi Air Charge में वायरलेस चार्जिंग के लिए 144 एंटीना दिए गए हैं जो मिलीमीटर वाइड वेब ट्रांसमीट करते हैं। इन्हीं वेब के जरिए फोन बीमफॉर्मिंग से चार्ज होता है। फोन की लोकेशन को ट्रैक करने के लिए इस चार्जर में पांच एंटीना अलग से दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें