Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro, Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला 120X जूम का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बिजिंगप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Mar 2021 11:43 AM IST
सार

फोन में 6.81 इंच की क्वॉड कर्व्ड 2K WQHD+ ई-4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3200× 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है।

Mi 11 Ultra Mi 11 Pro AND Mi 11 Lite 5G Smartphones launched in China
mi 11 ultra - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी ने चीन में एक साथ एमआई सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Xiaomi Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro, Mi 11 Lite 5G शामिल हैं। इन सभी फोन के साथ एमआई स्मार्ट बैंड 6 को भी लॉन्च किया गया है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एमआई 11 सीरीज के तीन फोन चीन में लॉन्च किए गए थे।

    Xiaomi Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro, Mi 11 Lite 5G की कीमत

    Mi 11 Ultra के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 66,400 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 चीनी युआन यानी करीब 72,000 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 युआन यानी करीब 77,500 रुपये है। Mi 11 Pro को 4,999 युआन यानी करीब 55,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर और Mi 11 Lite 5G को 2,299 युआन यानी करीब 25,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    Xiaomi Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Mi 11 Ultra में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.81 इंच की क्वॉड कर्व्ड 2K WQHD+ ई-4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3200× 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby विजन का भी सपोर्ट है। इस फोन के साथ 1.1 इंच की सकेंडरी डिस्प्ले भी है जो कि बैक पैनल पर है। इसके साथ अलवेज ऑन मोड का सपोर्ट है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Mi 11 Ultra का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN2 सेंसर है। यह लेंस वाइड एंगल है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 अल्ट्रा वाइड लेंस है। तीसरा लेंस मैक्रो है जिसके साथ 5एक्स ऑप्टिकल और 120एक्स डिजिटल जूम है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Mi 11 Ultra की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन के साथ हर्मन कार्डन स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसका वजन 225 ग्राम है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके सात 67W की वायर फास्ट चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें