Mafe ने 4,599 रुपये में लॉन्च किया 4G फोन Shine M810

घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी Mafe Mobile ने एक और नया सस्ता स्मार्टफोन Shine M810 लॉन्च किया है। इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को मौजूद मोबाइल बाजार में फोन की कीमत को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। मैफे का स्मार्टफोन आज ही लॉन्च हुए स्वाइप इलाइट 4जी जैसा ही है, हालांकि इस फोन की कीमत 3,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः नोकिया 8 आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
Mafe Shine M810 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Shine M810 में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले, 1.3 Ghz वाला स्प्रीडट्रम का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक स्लॉट 4जी और दूसरा 3जी के लिए है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5MP का रियर और 2MP का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन में 2800mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में GPS, Bluetooth, Wi-Fi, proximity sensor और FM radio जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन की कीमत 4,599 रुपये है। फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।