LG लॉन्च कर सकती है सस्ता मिनी एलजी G6

एलजी ने हाल ही में भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 को लॉन्च किया है। जी6 को रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी जी6 का छोटा वर्जन जी6 मिनी जल्द ही बाजार में उतार सकती है।
TechnoBuffalo ने एक डिवाइस की डिटेल शेयर की है जिसे एलजी जी6 का डिटेल बतायाा जा रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एलजी जी6 में 5.4 इंच की डिस्प्ले होगी, जबिक जी6 में 5.7 इंच की डिस्प्ले है। हालांकि डिस्प्ले रेसियो 18:9 ही रहेगा। जी6 मिनी में स्नैपड्रैगगन 821 प्रोसेसर जी6 की तरह ही होगा। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें- LG G6 की बिक्री अमेजॉन पर शुरू, मिल रहे हैं बंपर ऑफर
बता दें कि एलजी ने हाल में अपने दमदार फोन एलजी जी6 को बाजार में उतारा है। इस फोन की खासियत बेजललेस डिस्प्ले, वाटरप्रुफ, डस्टप्रुफ और बर्न प्रुफ है। फोन में 5.7 इंच की आईपीएस डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3300 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन की कीमत 51,990 रुपये है।