CES 2018 से ठीक पहले LG ने पेश किया 4K UHD प्रोजेक्टर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 06 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
LG reveals 4K UHD HU80KA Projector With HDR Support Ahead of CES 2018
LG 4K UHD HU80KA Projector

    LG CES 2018 से ठीक पहले एक के बाद एक कई सारे प्रोडक्ट पेश कर रही है। पहले कंपनी ने 88 इंच OLED डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला 8K का टीवी और नया ब्लूटूथ स्मार्ट होम स्पीकर पेश ThinQ पेश किए हैं। वहीं अब कंपनी ने 4K UHD प्रोजेक्टर पेश किया है। एलजी के इस प्रोजेक्टर का मॉडल नंबर HU80KA है।

    इसे लेकर कंपनी का दावा कि मार्केट में मौजूद 4के प्रोजेक्टर्स उसके नए प्रोजेक्टर से काफी बड़े हैं और उसका प्रोजक्टर साइज में छोटा है। इस प्रोजेक्टर की साइज मात्र 150 इंच है और यह इतनी हाइट से ही HDR वीडियो प्रोजेक्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इस समय बाजार में जितने भी 4के प्रोजेक्टर्स हैं वे काफी भारी और महंगे हैं।

    विज्ञापन

    इस 4K UHD प्रोजेक्टर को लेकर एलजी का कहना है कि इस आप घर के किसी भी कोन में आसानी से ले जाकर यूज कर सकते हैं। इसकी ब्राइटनेस शानदार है। इसमें लगा लेंस मिररलेस है और L शेप में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    CES 2018 से ठीक पहले LG ने पेश किया 4K UHD प्रोजेक्टर

    LG HU80KA प्रोजेक्टर यूएसबी डिवाइस के जरिए वीडियो प्ले कर सकता है और इसे अलग से कीबोर्ड और माउस से कंट्रोल किया जा सकता है। इस प्रोजेक्टर में 7 वॉट के दो स्पीकर्स भी हैं। ऐसे में आपको अलग से स्पीकर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका ऑडियो आउटपुट ऑप्टिकल, HDMI और ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें