LG K31 स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
एलजी के31 स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल साइट पर हुआ स्पॉटमिड-रेंज में हो सकती है एलजी के31 की कीमतयूजर्स को मिल सकता है मीडिया टेक हीलियो पी22 प्रोसेसर

विस्तार
कोरियन कंपनी एलजी (LG) K सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन के31 (LG K31) को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और फीचर की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस अगामी डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं।
गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, अगामी एलजी के31 स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, यहां से इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को एलजी के31 स्मार्टफोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस के रियर में एक कैमरा दे सकती है।