LG G6 की प्री-बुकिंग लॉन्चिंग से पहले शुरू, मिल रहा 7,000 रुपये का कैशबैक

एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी 6 की भारत में लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है। एलजी अपने इस स्मार्टफोन को 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर ऑफर भी दे रहा है। जी6 पर मिल रहे स्पेशल ऑफर के तहत फोन की प्री-बुकिंग पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।
कंपनी एचडीएफसी और एसबीआई बैंक के कार्ड से फोन बुक करने पर 5,000 रुपये का और प्री-बुकिंग पर 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। स्मार्टफोन पर ये ऑफर 31 मई तक मिलेगा हालांकि कंपनी प्री-बुकिंग पर केवल 30 अप्रैल तक ही ऑफर दे रही है। स्मार्टफोन की बुकिंग के लिए एलजी की वेबसाइट http://www.lg.com/in/lgg6 पर जाना होगा।
कंपनी कैशबैक के साथ-साथ कई अन्य ऑफर भी दे रही है। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इस स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत 53 से 55 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। एलजी ने जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च किया था। कंपनी स्मार्टफोन को भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च करेगी।
LG G6 के स्पेसिफिकेशन

एसजी जी6 में आपको 5.7 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम दिया है, जबकि फोन दो स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : जीमेल पर फालतू ई-मेल से हैं परेशान हैं तो ऐसे करें ब्लॉक
फोन में आपको 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन के स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जी 6 लेटेस्टट एंड्रॉयड नूगट पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल के अलग-अलग अपर्चर वाले दो रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में डुअल लेंस दिया गया है।
ये भी पढ़ें : अपना ट्विटर अकाउंट कैसे कराएं वेरिफाई ?
फोन में 3300 एमएएच की बैटरी लगी है, जो क्विक चार्चिंग के साथ आती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी विजन का फीचर दिया गया है। बता दें कि डॉल्बी विजन फीचर वाला ये पहला स्मार्टफोन है। इसके साथ ही एलजी जी6 डस्ट और वाटर प्रूफ भी है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा। फोन पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। इसमें टेम्परेचर कंट्रोलर है।