Lenovo Z5 हुआ लॉन्च, ना मिली 4TB स्टोरेज ना 45 दिन चलने वाली बैटरी

लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में हुई। लॉन्चिंग से पहले लेनोवो जेड5 को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि इस फोन बिना बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी, 4 टीबी तक की स्टोरेज मिलेगी और 45 दिन तक चलने वाली बैटरी होगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस फोन में भी iPhone X जैसी डिस्प्ले दी गई है।
Lenovo Z5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो Lenovo Z5 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 3300mAh की बैटरी है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेनोवो जेड5 के कैमरे के बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ 4के का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में टाइप सी चार्जिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Lenovo Z5 के 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 चीनी युआन यानि करीब 14,700 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमच 1,799 चीनी युआन यानि करीब 18,900 रुपये है। चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 12 जून से होगी।