Lenovo Glasses T1: इन-बिल्ट स्पीकर वाला एक स्मार्ट चश्मा, जानिए कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Sep 2022 12:55 PM IST
सार

Lenovo Glasses T1 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे कंप्यूटर से भी कनेक्ट कर सकेंगे। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट है और बॉक्स में केबल भी मिलेगा।

विज्ञापन
Lenovo Glasses T1 launched With Micro OLED Displays and Built in Speakers
Lenovo Glasses T1 - फोटो : Lenovo

    विस्तार

    लेनोवो ने अपनी नए स्मार्ट ग्लास को Lenovo Glasses T1 को लॉन्च कर दिया है। Lenovo Glasses T1 के साथ दो माइक्रो OLED डिस्प्ले दी गई हैं जिनका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। दोनों ग्लास का रिफ्रेश रेट 60Hz है। Lenovo Glasses T1 में इन-बिल्ट स्पीकर है जो कि डिस्प्ले पर प्ले होने वाले कंटेंट के लिए है। Lenovo Glasses T1 की डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट 10,000:1 है। एंटी फ्लिकर और लो ब्लू लाइट के लिए Lenovo Glasses T1 को TUV Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है।

    Lenovo Glasses T1 की कीमत

    Lenovo Glasses T1 को चीन में Lenovo Yoga ग्लास के नाम से पेश किया गया है और इसकी बिक्री इस साल के अंत तक शुरू होगी। इसके अलावा अन्य मार्केट में इसकी बिक्री 2023 तक शुरू होगी। भारतीय बाजार में इस स्मार्ट चश्मे की लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Lenovo Glasses T1 की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo Glasses T1 में दो माइक्रो OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। चश्मे के साथ हाई रेसिस्टेंट वाला हिंज दिया गया है। इसके अलावा इसमें नोज पैड और एडजस्ट करने लायक टेंपल आर्म हैं। इस चश्में के साथ ब्लू लाइट फिल्टर भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटोरोला के फोन के कनेक्ट होने के लिए इसमें Ready For नाम का फीचर भी है। Lenovo Glasses T1 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे कंप्यूटर से भी कनेक्ट कर सकेंगे। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट है और बॉक्स में केबल भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें