Lava Z53 दमदार बैटरी का साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Feb 2020 10:27 AM IST
Lava Z53 Launched In India Know Price And Specifications
Lava Z53 - फोटो : TechAndroids/twitter

    टेक कंपनी लावा ने जेड सीरीज के जेड 53 (Lava Z53) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन, पावरफुल प्रोसेसर, एचडी प्लस डिस्प्ले और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले लावा जेड 71 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते हैं लावा जेड 53 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन की कीमत 4,829 रुपये रखी है। इस फोन को केवल ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो जियो इस फोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1,200 रुपये के रिचार्ज वाउचर्स के साथ अतिरिक्त 50 जीबी डाटा देगा। हालांकि, ग्राहकों को यह डाटा सिर्फ 199 और 299 रुपये वाले प्लान पर ही मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच का ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। लेकिन अब तक इस फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी नहीं मिली है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि, बजट स्मार्टफोन होने की वजह से इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी VoLTE और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,120 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    लावा ने कुछ दिनों पहले इस फोन को 6,299 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5.7 इंच की डिस्प्ले दी है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। लावा जेड 71 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो ए 22 एसओसी और दो जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। साथ ही यूजर्स 5 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 3,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें