Nokia 1 की टक्कर में लावा ने एंड्रॉयड गो के साथ पेश किया Lava Z50

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Feb 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Lava launched Android Go powered Lava Z50 smartphone
Lava Z50

    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड गो के साथ नोकिया 1 लॉन्च किया है, वहीं अब इस फोन को टक्कर देने के लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने एंड्रॉयड गो के साथ Lava Z50 पेश किया है।

    इस फोन की बिक्री मार्च 2018 के अंत तक देशभर के 100,000 रिटले स्टोर से होगी और यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अभी फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन

    फीचर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी मिली है लेकिन फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें बोकेह मोड (बैकग्राउंड ब्लर) दिया गया है। साथ ही फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 10 भारतीय भाषाओं में इमेज सर्च करने का भी विकल्प मिलेगा। फोन के साथ 2 साल की वारंटी मिलेगी और एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस फोन में गूगल गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें