6000 से कम में मिलेगा ये स्मार्टफोन, 13MP कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 05 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kult Ambition smartphone: Price, Specification and Features
Kult Ambition

    Kult नाम की नई टेलीकॉम कंपनी ने अब स्मार्टफोन मार्केट में भी कदम रखा है। कंपनी ने मेक इन इंडिया पहल के तहत एक किफायती स्मार्टफोन “Ambition” लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 5999 रुपए रखी है।

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर वाले इस स्मार्टफोन को 11 दिसंबर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    पढ़ें: 5555 रुपए में मिलेगा ये 5,000mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे वाला स्मार्टफोन

    स्मार्टफोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एक 4G स्मार्टफोन है जो एंड्रॉइड 7.0 नूगा पर काम करता है और Wi-Fi, ब्लूटूथ और ओटीजी सपोर्ट करता है। इस फोन का मुकाबला शाओमी रेडमी 4ए और रेडमी 5ए जैसे स्मार्टफोन से रहेगा। इस फोन में अमेजन, ओपेरा मिनी, गो2पे जैसी ऐप्स पहले से दी होंगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें