कार्बन ने फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन के9 कवच

घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन ने नया स्मार्टफोन के9 कवच 4 जी फोन लॉन्च किया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो सिर्फ 5,290 रुपये में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन मिलता है। इस फोन में भीम ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा।
कार्बन के9 कवच की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 1.25GHz का क्वॉडकोर स्प्रिडट्रम प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB स्टोरेज है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलेगा।
फोन के रियर और फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और यूएसबी पोर्ट हैं। फोन में 2300mAh की बैटरी दी गई है।
फोन की कीमत 5,290 रुपये है। भीम ऐप के अलावा फोन में ई-केवाईसी, डिजीलॉक, ई-जीओवी और आधार ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की बिक्री इसी सप्ताह से सभी ऑफलाइन स्टोर से होगी।