नए iPhone में हुआ धमाका, जली युवक की पैंट

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Mon, 31 Dec 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
iPhone Xs Max explodes in Ohio says report
iPhone Xs Max

    हाल ही में मुंबई में एक फोन में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोग झुलझ गए थे, वहीं अब खबर है कि ऐप्पल के नए आईफोन Xs Max में आग लगने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के ओहियो में आईफोन Xs Max में धमाका हुआ है। वहीं घटना के जानकारी मिलने पर कंपनी ने पीड़ित को नया फोन दे दिया है लेकिन पीड़ित ने फिजिकल डैमेज और मानसिक तनाव के लिए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

    मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित का नाम जोश हेराल्ड है। जोश के दावे के मुताबिक उसकी पैंट की पीछे वाली जेब में iPhone Xs Max था तभी फोन गर्म होने लगा और जब तक फोन को जेब से निकाला जाता तब तक उसमें आग लग गई थी और ग्रीन व येल्लो रंग का धुआं निकल रहा था।

    विज्ञापन

    इसके बाद फोन को जेब से निकालकर बाहर बाहर फेंका गया। इसके बाद जोश ने कई कंपनी में शिकायत की, उसके बाद ऐप्पल ने उन्हें नया फोन दिया, लेकिन हर्जाने के उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के ठाणे में मोबाइल में आग लगने के कारण एक ही परिवार के लोग घायल हो गए थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह 6 बजे हुई थी जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मोबाइल में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग लग गई थी। इस हादसे में दो लोग 35 फीसदी तक जल गए, वहीं दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें