iPhone XR, iPhone SE (2020), iPhone 11 की कीमतों में हुई कटौती, चार्जर भी हटाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Oct 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
iPhone XR, iPhone SE 2020 and iPhone 11 Price in India Cut also removed  charger and earphone
iPhone se 2020 - फोटो : amarujala

    एपल ने आईफोन 12 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में अपने तीन आईफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। iPhone XR, iPhone SE (2020), iPhone 11 को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कटौती के साथ ही कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में मिलने वाले चार्जर और ईयरफोन को भी हटा दिया है यानी इन पुराने आईफोन के साथ भी आपको चार्जर और ईयरफोन नहीं मिलेगा। बता दें कि आईफोन 12 सीरीज को बिना चार्जर और ईयरफोन के ही लॉन्च किया गया है।

    iPhone XR की नई कीमत

    एपल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक iPhone की नई कीमत 47,900 रुपये हो गई है जो कि पहले 52,500 रुपये थी। यह कीमत बेस वेरियंट यानी 64 जीबी मॉडल की है।

    विज्ञापन

    iPhone SE (2020) की नई कीमत

    iPhone SE (2020) के 64 जीबी वेरियंट की कीमत अब 39,900 रुपये हो गई है जो कि पहले 42,500 रुपये थी। वहीं इस फोन के 128 जीबी वेरियंट को अब 44,990 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 54,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 11 की नई कीमत

    iPhone 11 की शुरुआती कीमत अब 54,900 रुपये हो गई है जो कि पहले 68,300 रुपये थी। बता दें कि दिवाली ऑफर के तहत एपल आईफोन 11 के साथ एयरपॉड फ्री में भी दे रहा है।

    बता दें कि एपल ने हाल ही में एपल ने आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा और सस्ता आईफोन iPhone 12 mini है।

    आईफोन 12 मिनी को लेकर दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है। आईफोन 12 सीरीज के चारों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सभी आईफोन में एपल का नया चिपसेट A14 बायोनिक है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और ईयरफोन नहीं मिलेगा, हालांकि चार्जिंग केबल मिलेगा जिससे आप फोन को चार्ज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें