iPhone SE 2 की तस्वीरें हुई लीक, मिल सकता है आईफोन 8 के जैसा डिजाइन

अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) आईफोन एसई के अपग्रेडेड वर्जन एसई 2 (iPhone SE 2) को इस साल लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले ही अगामी आईफोन एसई 2 से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें फीचर्स, डिजाइन और कीमत की जानकारी मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इस डिवाइस को आईफोन 9 के तौर पर पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में एपल के इस डिवाइस की कुछ तस्वीरें दोबारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में आईफोन एसई 2 के डिजाइन को देखा जा सकता है।
लीक तस्वीरों में देखें तो इस फोन का साइज 138.5 x 67.4 x 7.8 एमएम है। साथ ही इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं, इस फोन का लुक काफी हद तक 2017 में लॉन्च हुए आईफोन 8 के जैसा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में आईफोन एक्सआर की तरह सिंगल कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने इस फोन के टॉप और बॉटम में बड़े बेजल दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में टचआईडी मिलेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 4.7 इंच की एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ए13 बायोनिक चिपसेट और 3 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दमदार बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग फीचर देगी। हालांकि, एपल ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
एपल ने इस डिवाइस को बीते वर्ष सितंबर में बाजार में उतारा था। तब इस फोन की बंपर सेल हुई थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इसमें 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।