iPhone 7 है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: IHS Markit

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
iPhone 7 is the Top Selling Smartphone Globally in First Half of 2017 says IHS Markit
iPhone 7

    iPhone 7 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन बन गया है। IHS Markit की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

    दावे के मुताबिक पूरी दुनिया में साल 2017 के पहले 6 महीने में आईफोन 7 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसके बाद दूसरे नंबर पर iPhone 7 Plus का नाम है। टॉप सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में एप्पल के 3 और सैमसंग के 3 मॉडल शामिल हैं।

    विज्ञापन

    IHS Markit की रिपोर्ट

    को मानें तो 2017 के पहले 6 महीने में सैमंग गैलेक्सी ग्रांड प्राइम प्लस पूरी दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। वहीं इस मामले में iPhone 6s चौथे नंबर पर है। इसके अलावा पांचवे नंबर पर सैमसंग गैलेक्सी एस8, छठे नंबर पर गैलेक्सी एस8 प्लस है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2017 के पहले 6 महीने में 10 टॉप सेलिंग स्मार्टफोन में सैमसंग के 5, एप्पल के 4 और ओप्पो के 1 मॉडल शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  iPhone 8 में बैटरी फूलने की शिकायत के बाद Apple ने शुरू की जांच

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग के गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज के मुकाबले गैलेक्सी एस 8 मॉडल की बिक्री कम हुई है। वहीं पिछले साल जहां हर महीने 10 लाख बिकने वाले स्मार्टफोन में 17 फोन थे, वहीं इस साल लिस्ट में 22 मॉड्लस हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें