आईफोन 7 और 7 प्लस रेड की भारत में प्री-बुकिंग शुरू

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Apr 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
iphone 7 iphone 7 plus red pre orders booking starts in india
रेड आईफोन

    ऐप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के स्पेशल एडिशन रेड वेरियंट के लिए प्री बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। रेड आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री बुकिंग इन्फीबीम और अमेजॉन से हो सकती है। आईफोन के इस स्पेशल एडिशन वाले फोन को एल्युमिनियम फिनिश के साथ तैयार किया गया है जो 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में आते हैं।

    बता दें कि पिछले महीने ही ऐप्पल ने एड्स के रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था RED संस्थान के साथ पार्टनरशिप के 10 साल पूरे होने पर रेड आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च किया था। इन्फीबीम से रेड आईफोन 7 के 128 जीबी वेरियंट को 68,999 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट Samsung Mobiles Fest शुरू, 14 हजार रुपये तक की छूट

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आईफोन 7 का 256 जीबी वाला वेरियंट 70,000 और 32 जीबी वेरियंट की कीमत 60,000 है। आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 72,000, 128 जीबी की कीमत 81,499 और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 92,000 है। फोन की बिक्री अमेजॉन पर शुक्रवार से शुरू होगी। अमेजॉन से रेड आईफोन एक्सचेंज के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 13,000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो की बिक्री भारत में आज से शुरू​

    आईफोन 7 और 7 प्लस की कमाई दान करेगा ऐप्पल

    रेड आईफोन के लॉन्चिंग के दौरान ऐप्पल ने कहा था कि आईफोन 7 और 7 प्लस की कमाई का बड़ा हिस्सा RED संस्थान को जाएगा जो एड्स के रोकथाम और रिसर्च से जुड़ी है। बता दें कि रेड संस्थान और ऐप्पल की 10 सालों की पार्टनरशिप है। पार्टनरशिप के 10 साल पूरे होने पर ही कंपनी ने रेड वेरियंट में फोन लॉन्च किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें