Amazon पर बंपर छूट के साथ iPhone 7 और iPhone 7 प्लस की बिक्री शुरू

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
iphone 7 and iphone 7 plus available on amazon with heavy discount
आईफोन 7

    ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री शुरू हो गई है। अमजॉन दोनों फोन पर 10,001 रुपये तक की छूट दे रही है। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरियंट की बात करें तो यह फोन 16 फीसदी डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 60,000 रुपये है। वहीं आईफोन 7 का 128 जीबी वाला वेरियंट 59,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 70,000 रुपये है। आईफोन 7 का 256 जीबी वाला वेरियंट 70,215 रुपये में बिक रहा है, जबकि उसकी कीमत 80,000 रुपये है।

    आईफोन 7 प्लस की बात करें तो इसका 32 जीबी वाला वेरियंट 61,999 रुपये में बिक रहा है जबकि इसकी वास्तविक कीमत 72,000 रुपये है। वहीं 128 जीबी वेरियंट वाला फोन 82,000 के बजाय 71,999 रुपये में आपको मिल जाएगा। हालांकि 256 जीबी वाले वेरियंट पर कोई छूट नहीं है यानी यह फोन आपको आपका हो जाएगा। इसकी कीमत 82,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    वहीं आईफोन 7 प्लस के 256 जीबी वेरिएंट पर सिर्फ 22 रुपये की छूट दी जा रही है। आईफोन 7 प्लस का 258 जीबी वेरियंट 91,978 रुपये में आपको मिल जाएगा। इसकी कीमत 92,000 रुपये है। हालांकि phone 7 और iphone 7 प्लस पर मिलने वाला छूट सीमित समय के लिए ही है। बता दें कि इससे पहले से फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की सेल हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें