फायदे की बात: iPhone 13 के आते ही सस्ते हुए आईफोन 12 के मॉडल, कीमत में 14000 रुपये तक की कटौती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Sep 2021 12:48 PM IST
सार

iPhone 12 Price Drop: iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत अब 65,900 रुपये, 128 जीबी की 70,900 रुपये और 256 जीबी की 80,900 रुपये हो गई है। यदि आप एक्सचेंज ऑफर यानी ट्रेड इन में जाते हैं तो आपको iPhone 12 mini महज 45,900 रुपये में iPhone 12 55,900 रुपये में मिल सकता है।

विज्ञापन
iPhone 12 Series Price Drop: Price Cut Upto Rs 14000 in India After Iphone 13 Series Launch, All You Need To Know
iPhone 12 mini - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    जब भी नए आईफोन की लॉन्चिंग होती है तो पुराने मॉडल की कीमत में भारी कटौती होती है। iPhone 13 की लॉन्चिंग के साथ भी ऐसा ही हुआ है। आईफोन 13 सीरीज के तहत iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 pro, iPhone 13 pro max लॉन्च हुए हैं। iPhone 12 की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती हुई है और नई कीमत एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। iPhone 12 mini की कीमत में भी 10,000 रुपये की कटौती हुई है। आइए जानते हैं आईफोन 12 सीरीज की नई कीमत...

    आईफोन 12 सीरीज की नई कीमत

    iPhone 12 mini की शुरुआती कीमत अब 59,900 रुपये हो गई है यानी इस कीमत में फोन का 64 जीबी स्टोरेज मॉडल खरीदा जा सकेगा। वहीं iPhone 12 mini के 128 जीबी मॉडल की कीमत 64,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 74,900 रुपये हो गई है। iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत अब 65,900 रुपये, 128 जीबी की 70,900 रुपये और 256 जीबी की 80,900 रुपये हो गई है। यदि आप एक्सचेंज ऑफर यानी ट्रेड इन में जाते हैं तो आपको iPhone 12 mini महज 45,900 रुपये में iPhone 12 55,900 रुपये में मिल सकता है।

    विज्ञापन

    iPhone 13 सीरीज का भारत में कीमत

    iPhone 13 mini के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 69,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है। वहीं iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को 1 टीबी स्टोरेज के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है।

    iPhone 13 Pro Max 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,39,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,59,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है। फोन को 17 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और बिक्री 24 सितंबर से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें