iPhone 12 को मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jan 2020 10:59 AM IST
iphone 12 may launch with a14 bionic processor know expected price and specifications
iphone 12 - फोटो : Complex / twitter

    एपल (Apple) अगामी आईफोन 12 को सबसे पावरफुल डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस आईफोन में मैकबुक प्रो वाले फीचर्स दे सकती हैं। कुछ दिनों पहले आईफोन 12 की कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनमें कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 में एचडी डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और ए14 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, एपल ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में आईफोन 11 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर उतारा था, जो चंद दिनों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, एपल इस लेटेस्ट सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखेगा। लेकिन इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन को मार्च के अंत तक ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच या 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन को ए 14 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है, जो ए13 चिपसेट की तुलना में बहुत तेज काम करेगा। सूत्रों की मानें तो लोगों को इस फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ लीक तीस्वीरों में देखें तो इस फोन के बैक पैनल में चार कैमरे दिए गए हैं। फिलहाल, इस डिवाइस के सेंसर्स की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी या 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और खास सेंसर्स का सपोर्ट दे सकती हैं।

    आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें