iPhone 12 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी, पहले लॉन्च हो सकता है सस्ता आईपैड

Apple का आईफोन लॉन्चिंग इवेंट इस साल देरी से होने की संभावना है। संक्रमण फैलने के कारण प्रोडक्शन में देरी की वजह से आईफोन 12 की लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 12 सीरीज की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर के करीब हो सकती है।
वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 12 Pro जैसे प्रीमियम मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर और बिक्री नवंबर की शुरुआत में शुरू होगी, हालांकि आईफोन 12 की बुकिंग लॉन्चिंग के साथ ही शुरू हो जाएगी और बिक्री 19 अक्टूबर के करीब शुरू होगी। बता दें कि आमतौर एपल का इवेंट सितंबर में होता है।
कहा जा रहा है कि इस साल सितंबर में एपल नई वॉच और नए आईपैड की लॉन्चिंग सितंबर में होगी। उम्मीद की जा रही है कि एपल 10.2 इंच का आईपैड पेश करेगा जो कि अब तक सबसे सस्ता आईपैड होगा। इन दोनों डिवाइस की लॉन्चिंग के लिए अलग से किसी इवेंट का आयोजन नहीं होगा, बल्कि सात सितंबर के करीब इसे लॉन्च किया जाएगा।
एपल इस साल चार नई डिवाइस पेश कर सकता है जिनमें आईफोन 12 सीरीज के ही चार फोन शामिल होंगे। इनमें iPhone 12 Pro, Pro Max, iPhone 12 और 12 Max के नाम सामने आ रहे हैं, हालांकि एपल की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। फीचर्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।