जरूरी खबर: iPhone 12 सीरीज के लिए फ्री सर्विस का हुआ एलान, यहां जानें सबकुछ
iPhone 12 और iPhone 12 Pro के स्पीकर में यह समस्या उन मॉडल में हुई है जिनका प्रोडक्शन अक्तूबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच में हुआ है। एपल ने कहा है कि इस दिक्कत के बारे में उसे जानकारी मिली है।

विस्तार
एपल ने आईफोन 12 सीरीज के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम का एलान कर दिया है। यह फ्री सर्विस प्रोग्राम iPhone 12 और iPhone 12 Pro के लिए है। iPhone 12 और iPhone 12 Pro के यूजर्स को साउंड की दिक्कत हो रही है जिसके बाद कंपनी ने यह फ्री सर्विस प्रोग्राम का एलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत iPhone 12 और iPhone 12 Pro के वे सभी यूजर्स आएंगे जिन्हें फोन पर बात करते समय आवाज नहीं मिल रही है।
दरअसल कई iPhone 12 और iPhone 12 Pro के यूजर्स को कुछ समय से स्पीकर में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद एपल ने यह फैसला लिया है, हालांकि यह समस्या कुछ ही डिवाइस में है। ऐसे में आपको खुद ही एपल की वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा।
iPhone 12 और iPhone 12 Pro के स्पीकर में यह समस्या उन मॉडल में हुई है जिनका प्रोडक्शन अक्तूबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच में हुआ है। एपल ने कहा है कि इस दिक्कत के बारे में उसे जानकारी मिली है। कंपनी का कहना है कि रिसीवर मॉड्यूल के किसी पार्ट में दिक्कत हो सकती है।
यदि आपके पास भी iPhone 12 या iPhone 12 Pro है और स्पीकर की समस्या है तो आप एपल के किसी भी आधिकारिक स्टोर पर जाकर अपने फोन को फ्री में रिपेयर करवा सकते हैं। iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max मॉडल में स्पीकर की कोई समस्या नहीं है।
एपल ने कुछ दिन पहले ही पहली बार सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम लॉन्च किया है। सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम के तहत अब आप एपल के ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और अपने आईफोन या मैकबुक को खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। यह पहला मौका है जब एपल ने आम जनता को स्पेयर उपलब्ध कराया है।
अब नए प्रोग्राम के तहत ग्राहक भी स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और मैनुअल की मदद से फोन या लैपटॉप को रिपेयर कर सकेंगे। Apple ने कहा है कि उसके स्टोर की शुरुआत आईफोन 12 और 13 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा को रिपेयर करने वाले 200 पार्ट्स और टूल के साथ होगी।
- घरेलू कंपनी UBON ने लॉन्च किया मैजिक चार्जर, कीमत सिर्फ 699 रुपये
- Tips and Tricks: आसानी से रिकवर हो जाएगा व्हाट्सएप से डिलीट हुआ मैसेज, बस करना होगा ये काम
- MI Xiaomi Update: बदल जाएगा स्मार्टफोन इस्तेमाल का अंदाज, इन 13 फोन को मिलेगा अपडेट
- Voter ID Card: बड़ा आसान है वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस को अपडेट करना, जानें क्या है प्रोसेस