iPhone 11 Pro का गोल्ड-डायमंड एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

एपल का आईफोन 11 प्रो का गोल्ड-डायमंड एडिशन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो गया है। इसके साथ ही गोल्ड एडिशन के 10 वेरिएंट रशियन साइट Caviar रोयल गिफ्ट वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स की कीमत ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों के बराबर है। इनमें से एक वेरिएंट Credo Christmas स्टार डायमंड की कीमत 129080 डॉलर (करीब 91,24,342 रुपये) है। इसके अलावा 11 प्रो मैक्स 140880 डॉलर (करीब 99,58,455 रुपये) प्राइस टैग के साथ साइट पर उपल्ब्ध है। वहीं, केवीअर अपने ग्राहकों को मुफ्त में इन फोन की शिपिंग की सुविधा दे रहा है। आपको बता दें कि कंपनी आईफोन 11 सीरीज को सितंबर में पेश किया था।
इसे भी पढ़ें : Apple के 16 इंच वाले नए मैकबुक प्रो की बिक्री शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Caviar आईफोन 11 प्रो की जानकारी
विशेषज्ञों का कहना हैं कि यह अब तक का सबसे महंगा फोन है। कंपनी ने इस फोन के बैक में तीन कैरेट डायमंड और आठ छोटे डायमंड लगाए हैं। साथ ही इस फोन के नीचे डिजाइन दिया गया है, जिसकी सोने से कोटिंग की गई है।
iPhone 11 Pro Max गोल्ड-डायमंड एडिशन
केवीयर ने आईफोन 11 प्रो ही नहीं 11 प्रो मैक्स का डायमंड वर्जन पेश किया है। लेकिन ग्राहकों के लिए सिर्फ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध है। इस वर्जन की कीमत 140,850 डॉलर (करीब 99,58,455 रुपये) है।
- Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिलेगा पंचहोल डिस्प्ले
- Redmi Note 8 Pro को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट
- Nokia 2.3 जल्द भारत में देगा दस्तक, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
- 2020 में ये स्मार्टफोन मचाएंगे धमाल, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, यहां देखें पूरी लिस्ट