iPhone 11, Pro और Pro Max की सेल होगी शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Sep 2019 12:24 PM IST
iPhone 11 iPhone 11 Pro and iPhone 11 Pro Max First Sale Start Know Price Specifications Offers
iphone 11 - फोटो : apple

    एपल (Apple) के लेटेस्ट iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max  की पहली सेल शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। इससे पहले कंपनी ने आईफोन 11 सीरीज के डिवाइसेज की प्री-बुकिंग शुरू की थी। अब लोग आईफोन 11 को अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। सूत्रों की मानें तो एपल के ग्राहकों को आईफोन 11 की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। वही दूसरी तरफ एपल वॉच 5 सीरीज की सेल भी शुरू होगी।

    भारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी। यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा। आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा।

    आईफोन 11 के सभी वेरियंट की कीमत

    iPhone 11 64GB- 64,900 रुपये

    iPhone 11 256GB- 69,900 रुपये

    iPhone 11 512GB- 79,900 रुपये

    आईफोन 11 प्रो के सभी वेरियंट की कीमत

    आईफोन 11 Pro 64GB स्टोरेज- 99,900 रुपये

    आईफोन 11 Pro 256GB स्टोरेज- 1,13,900 रुपये

    आईफोन 11 Pro 512GB स्टोरेज- 1,31,900 रुपये

    आईफोन 11 प्रो मैक्स के सभी वेरियंट की कीमत

    आईफोन 11 Pro Max 64GB स्टोरेज- 1,09,900 रुपये

    आईफोन 11 Pro Max 256GB स्टोरेज- 1,23,900 रुपये

    आईफोन 11 Pro Max 512GB स्टोरेज- 1,41,900 रुपये

    iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है।

    वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आईफोन XR की बैटरी लाइफ से एक घंटे अधिक का दावा किया है।

    iPhone 11 Pro में जहां 5.8 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। iPhone 11 Pro में डीप फ्यूजन नाम का एक फीचर मिलेगा जो एक साथ नौ फोटो क्लिक करेगा। कैमरे के साथ वीडियो एडिटर भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें