सिर्फ 6,999 रु. में खरीदें  यह 3GB रैम और 8MP फ्रंट कैमरा वाला फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Dec 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Intex Elyt E6 lauched in India With 4000mAh Battery and 3GB RAM at Rs 6,999
Intex ELYT e6

    भारतीय मोबाइल बाजार अब एक नए रास्त पर है। हर सप्ताह बाजार में सस्ते और महंगे कोई ना कोई मोबाइल आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने नया बजट स्मार्टफोन Elyt E6 उतारा है। इस फोन की बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कम कीमत में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी मिल रही है। इस फोन को सिर्फ फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    Intex Elyt E6 की स्पेसिफिकेशन

    Intex ELYT e6
    Intex ELYT e6

    इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशनव 720x1280 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D ड्रैगनटेल कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। फोन में 64 बीट का क्वॉडकोर मीडियाटेक का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.25GHz है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को पता भी नहीं चलेगा और आप जान जाएंगे उसकी live लोकेशन, ये है तरीका

    इसके अलावा फोन के साथ 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4जी के साथ डुअल सिम सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 12 दिन के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें