Independence Day offer: Xiaomi के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Aug 2017 10:01 AM IST
Independence Day offer: Buy xiaomi smartphones and get 10 percent cashback
Xiaomi mobile offer

    15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शाओमी ने अपने स्मार्टफोन पर खास ऑफर की पेशकश की है। यह ऑफर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर देखा जा सकता है। ऑफर की शुरुआत आज सुबह 10 बजे से होगी और रात के 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी।

    ये भी पढ़ेंः नोकिया 5 की ऑफलाइन बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

    यह ऑफर पेटीएम वॉलेट के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा। एमआई.कॉम पर दी दई जानकारी के मुताबिक पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। कंपनी के मुताबिक पेमेंट के 10 मिनट के भीतर वॉलेट में कैशबैक आ जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः RCom सिर्फ 70 रुपये में 1 साल के लिए दे रही है अनलिमिटेड डाटा

    इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी कूपन या प्रोमो कोड की जरूरत नहीं है। इस ऑफर के तहत कम से कम 2,000 रुपये का ट्रांजेक्शन होना चाहिए। यूजर्स को अधिकतम 200 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    शाओमी के कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर मिलेगा कैशबैक

    Xiaomi mobile offer
    Xiaomi mobile offer

    इस ऑफर के तहत शाओमी के जो प्रोडक्ट बेचे जाएंगे उनमें शाओमी रेडमी 4ए, रेडमी 4, एमआई मैक्स 2, एमआई राउटर 3C, हेडफोन, Mi VR Play और एयर प्यूरीफायर 2 शामिल हैं। बता दें कि शाओमी रेडमी 4 की कीमत 5,999 रुपये और एमआई मैक्स 2 की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है।

    और पढ़ें...