IFA 2019: Nokia पावर इयरबड्स हुआ लॉन्च, 150 घंटे चलेगी बैटरी

बर्लिन में चल रहे इंटरनेशनेल फंककॉस्टेलंग (IFA 2019) में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया का पावर इयरबड्स पेश किया है। नोकिया पावर इयरबड्स एक वायरलेस इयरबड्स जिसके केस की बैटरी लाइफ को लेकर 150 घंटे का दावा किया गया है।
नोकिया पावर इयरबड्स में 3000mAh वापर वाली चार्जिंग केस दी गई है। इसकी कीमत 79 यूरो यानी करीब 6,300 रुपये है। इसकी बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी। नोकिया पावर इयरबड्स के बैकअप को लेकर 5 घंटे का दावा किया गया है। केस को लेकर दावा है कि यह 50एमएएच की बैटरी वाले इयरबड्स को 30 बार फुल चार्ज कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः Jio GigaFiber: ब्रोंज, सिल्वर और गोल्ड समेत 6 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ इस प्लान में मिलेगा 4K TV
नोकिया पावर इयरबड्स को केस के जरिए चार्ज किया जा सकेगा, जबकि केस को चार्जिंग करने के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। इसे वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ के लिए IPX7 रेटिंग मिली है। यह एक मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। नोकिया पावर इयरबड्स के भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।