Launching Soon: भारत में जल्द लॉन्च होगा Huawei MatePad SE 11 टैबलेट, कीमत और फीचर्स का हुआ खुलासा

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Thu, 19 Mar 2026 02:53 PM IST
सार

Huawei MatePad SE 11 Launch:

चीन की टेक कंपनी Huawei भारत में जल्द ही अपना नया किफायती टैबलेट MatePad SE 11 लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी एक और पावरफुल टैबलेट MatePad 11.5 भी भारतीय बाजार में पेश करेगी। इन दोनों डिवासेज की कीमत क्या होगी और कैसे होंगे स्पेशिफिकेशंस आइए जानते हैं इस लेख में....

विज्ञापन
Huawei Set for India Comeback with MatePad SE 11 Tablet; Launch via Flipkart Soon
Huawei MatePad SE 11 - फोटो : Huawei

    विस्तार

    भारत में मशहूर चीनी टेक कंपनी Huawei ने भारत वापसी करने की तैयारी कर ली है। काफी दिनों तक भारत के गैजेट बाजार से गायब रहने के बाद आखिरकार कंपनी अपना नया टैबलेट MatePad SE 11 लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने टैबलेट के भारत आने की जानकारी दी थी और अब यह नया डिवाइस भी भारतीय ग्राहकों के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्लोबल मार्केट में यह टैबलेट जून 2024 में ही पेश किया जा चुका है और अब यह भारत में ई-कॉमर्स साइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खासियतों के बारे में आसान भाषा में:

    कितनी होगी कीमत और कहां से खरीदें?

    भारत में इस टैबलेट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए वेबसाइट पर एक खास पेज भी लाइव कर दिया गया है। कीमत की बात करें तो बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के साथ इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 14 हजार रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा है, इसलिए इस टैबलेट को 6 महीने तक के आसान ईएमआई विकल्पों के साथ भी खरीदा जा सकेगा। रंग-रूप के मामले में फिलहाल यह कंफर्म हुआ है कि यह डिवाइस ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक नीले कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    Huawei MatePad SE 11 के संभावित फीचर्स

    फ्लिपकार्ट की जानकारी और इसके ग्लोबल लॉन्च के आधार पर फीचर्स की बात करें तो Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच का शानदार आई-कम्फर्ट डिस्प्ले दिया गया है, जो आपकी आंखों को थकान और नुकसान से बचाने के लिए TUV Rheinland के जरिए सर्टिफाइड है। इस डिवाइस को लंबे समय तक पावर देने के लिए इसमें 7,700mAh की दमदार बैटरी शामिल की गई है, जो 22.5W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्लोबल मॉडल के अनुसार, इसमें पीछे की तरफ 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा और आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 4 स्पीकर्स (क्वाड स्पीकर) का सेटअप दिया गया है। साथ ही, यह टैबलेट कंपनी के स्मार्ट पेन को भी सपोर्ट करेगा। इससे आप स्क्रीन पर बड़ी आसानी से ड्राइंग कर सकेंगे या अपने जरूरी नोट्स बना सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक और टैबलेट MatePad 11.5 भी मचाएगा धूम

    MatePad SE 11 के अलावा, Huawei जल्द ही भारत में अपना एक और टैबलेट MatePad 11.5 भी लॉन्च करेगा। इसे भी फ्लिपकार्ट के जरिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जहां ग्राहक इसे पिंक और सिल्वर कलर विकल्पों में खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो इस डिवाइस की प्रभावी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये होगी। इसके शानदार फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 11.5 इंच का हाई-क्वालिटी 2.5K पेपरमैट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, बिना रुके लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,100mAh की एक बहुत बड़ी बैटरी भी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें