Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro रिंग डिजाइन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 20 Sep 2019 03:10 PM IST
Huawei Mate 30 and Mate 30 Pro Launch With Ring Design Know Price And Specifications
huawei mate 30 - फोटो : SoyaCincau / Twitter

    हुवावे (Huawei) ने मेट सीरीज के मेट 30 (Huawei Mate 30) और मेट 30 प्रो (Huawei Mate 30 Pro) को जर्मनी में लॉन्च किया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस फोन में स्पेशल Halo Ring Design दिया है, जिसमें Leica optics है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को हुवावे मेट 30 और प्रो के साथ वॉच जीटी 2 और फ्रीबड्स 3 ट्रू वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन देगी। लेकिन कंपनी ने हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो को भारत में लॉन्च को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    कंपनी ने हुवावे मेट 30 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 799 यूरो (63,000 रुपये) और प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले को 1,099 यूरो (86,700 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ग्राहक हुवावे मेट 30 5जी वेरियंट को 1,199 यूरो (94,600 रुपये) की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा हुवावे ने Mate 30RS Porsche Design वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया है। इस फोन को 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, इसकी कीमत 2,095 यूरो (1,65,300 रुपये) है।

    हुवावे मेट 30 में एमआईयूआई 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में 6.62 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही फोन के यूजर्स को डिस्प्ले पैनल में एंटी ब्लू तकनीक दी जाएगी। जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 चिपसेट दिया गया है।

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं, यूजर्स 24 मेगापिक्सल के कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    ग्राहकों को मेट 30 प्रो में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस फ्लैक्स ओएलईडी Horizon डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1176X2400 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर दिया है।

    इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल का 3डी डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, यूजर्स 32 मेगापिक्सल के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें