Huami Amazfit X स्मार्टवॉच से उठा पर्दा, मिलेगा शानदार फीचर्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 29 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Huami Amazfit X smartwatch launched know price and specifications
Huami Amazfit X - फोटो : ChhatramaniYad7-twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huami ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच अमेजफिट एक्स (Huami Amazfit X) को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कर्व्ड डिस्प्ले मिला है, जो कि आसानी से कलाई पर फिट हो जाता है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में एक भी फिजिकल बटन का सपोर्ट नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टवॉच की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    Huami Amazfit X स्मार्टवॉच की कीमत

    हुवामी अमेजफिट एक्स स्मार्टवॉच की कीमत 329 डॉलर (करीब 25,000 रुपये) है। इस स्मार्टवॉच को ब्लैक और न्यू मून गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ क्राउडफंडिंग Indiegogo प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टवॉच की डिलीवरी अगस्त से शुरू होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huami Amazfit एक्स स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 206x640 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टवॉच को 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में 200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह यूजर्स को 7 दिन का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में पीपीजी हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और लाइट सेंसर मिला है।

    Huami Amazfit एक्स अन्य फीचर्स

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में स्विमिंग, रनिंग और साइकलिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे वह अपने-आप फिट रख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें