HTC Wildfire R70 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6.53 इंच की एचडी डिस्प्ले

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 28 Feb 2020 11:49 AM IST
सार

HTC Wildfire R70 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चइस फोन में तीन कैमरे दिए गए हैंकंपनी ने अब तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है

विज्ञापन
HTC Wildfire R70 Launch In India Know Price And Specifications In Hindi
HTC Wildfire R70 - फोटो : HTC

    विस्तार

    ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कंपनी एचटीसी ने नए साल की शुरुआत करते हुए वाइल्ड फायर आर70 (HTC Wildfire R70) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिला है। इससे पहले कंपनी ने बाजार में कई स्मार्टफोन उतारे थे, जिनकी ठीक-ठाक सेल हुई थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं एचटीसी वाइल्ड फायर आर70 की स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। वहीं, इस फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट पर जल्द शुरू होगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.53 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। साथ ही इस फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 और 2 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज दी है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें