HTC Desire 12 व Desire 12+ भारत में हुए लॉन्च, जानें खासियत

HTC ने बुधवार को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन HTC Desire 12 व Desire 12 Plus पेश किए हैं। इससे पहले कंपनी ने अपने इन दोनों फोन को मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया था। इन दोनों फोन के खासियतों की बात करें तो दोनों में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा Desire 12+ डुअल रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।
HTC Desire 12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक का क्वॉडकरो MT6739 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 2730mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन की कीमत 15,800 रुपये है।
HTC Desire 12+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हैै। फोन में 2965mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन की कीमत 19,790 रुपये है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
- Video: शर्ट की जेब में रखा था मोबाइल, निकला धुआं और हो गया ब्लास्ट
- वोडाफोन सिर्फ 9 रुपये में दे रही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी
- घर बैठे मंगवानी हैं दवाईंयां तो अभी डाउनलोड करें ये ऐप्स, डिस्काउंट भी मिलेगा
- अगर आपके फोन में हैं ये 17 ऐप तो अभी करें डिलीट, वरना बाद में लेने के देने पड़ जाएंगे