सिर्फ 7,990 में आपका हो सकता है 57,990 रुपये वाला सैमसंग गैलेक्सी एस9

सैमसंग के स्मार्टफोन पर भारत में प्रत्येक कुछ दिन पर छूट मिलती रहती है लेकिन इस बार सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 पर भारी छूट मिल रही है। इतनी कि सिर्फ 7,990 रुपये में आप 57,990 रुपये वाले इस फोन को खरीद सकते हैं यानी इस फोन पर 50,000 रुपये की छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं क्या है ऑफर।
दरअसल सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 57,990 रुपये है और इसके साथ कंपनी 5,000 रुपये का फ्लैट इंस्टैंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा एचडीएफसी के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है यानी पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप अतिरिक्त 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज की कीमत आपके पुराने फोन की स्थिति और कीमत पर भी निर्भर करती है। इसके अलावा अपग्रेड प्रोग्राम के तहत 6,000 की छूट मिल रही है। इस तरह कुल मिलाकर आपको 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 6 जीबी रैम, 64/128/256GB स्टोरेज और 3500mAh की बैटरी है। सैमसंग ने एक टीवी कंट्रोल विजेट भी पेश किया है, जो मोबाइल और टेलीविज़न के बीच एक कन्वर्जेंस सॉल्यूशन ऑफर करता है।
एक बार स्मार्ट थिंग्स एप से डाउनलोड हो जाने पर, जब भी यूजर टेलीविजन के आसपास होंगे तो टीवी कंट्रोल विजेट खुद ब खुद फोन पर पॉप-अप हो जाएगा और टू-वे स्क्रीन मिररिंग और साउंड मिररिंग करने का ऑप्शन देगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ सुपर स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।