हॉनर 9N को खरीदने का आज भी है शानदार मौका, मिलेगी 128 जीबी स्टोरेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 28 Aug 2018 10:38 AM IST
Honor 9N Flash sale in India today via flipkart and honor site
Honor 9n

    हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के नए स्मार्टफोन हॉनर 9N की आज यानि 28 अगस्त को फिर से फ्लैश सेल है। हॉनर 9एन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। हॉनर 9एल की खासियतों की बात करें तो इस फोन में मेटल फ्रेम है और मिरर फिनिश बैक पैनल है। इसके अलावा हॉनर 9एन में शानदार सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी दिया गया है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो ब्लूटूथ के जरिए आप एक बार में 7 डिवाइस को एड कर सकते हैं। इसके अलावा फिंगरप्रिंट के जरिए फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    हॉनर 9N की स्पेसिफिकेशन

    हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज कोे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोटो क्लिक करते समय आप बैकग्राउंड बदल सकेंगे। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।

    Honor 9N के 3Gb/32GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 4/64 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4/128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा हॉनर के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें