हॉनर के इस डुअल रियर कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 25 Jun 2018 04:47 PM IST
Honor 7X Price Cut in upto Rs 1,000 in India
Honor 7X

    हुवावे ब्रांड के हॉनर ने पिछले साल भारत में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स लॉन्च किया था। उसके बाद इस फोन का वैलेंटाइन वेरियंट में भी लॉन्च हुआ था। अब इस फोन की कीमत में 1 हजार रुपये की कमी हुई है।

    कटौती के बाद Honor 7X के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये थी। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 90 जीबी फ्री डाटा मिल रहा है।

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।

    कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    बता दें कि इस फोन के हाल ही में एक अपडेट जारी हुआ है। जिसमें यूजर्स को गेमिंग मोड मिलेगा, जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन को गेमिंग अनुभव के लिए ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज कर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें