HMD ग्लोबल आज लॉन्च करेगा Nokia X6 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

HMD ग्लोबल आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन नो Nokia X6 लॉन्च करने वाला है। आपको बताते चलें कि सबसे पहले साल 2014 में नोकिया ने पहला एंड्रॉयड फोन Nokia X लॉन्च किया था नोकिया x6 के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Nokia X6 में iPhone X- जैसी डिजाइन मिलेगी। इस फोन की फोटो Weibo पर भी लीक हुई है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Nokia X6 में डुअल रियर कैमरा होगा। साथ ही इस फोन में 5.8 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।
Nokia X6 को दो प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है जिनमें स्नैपड्रैगन 636 और मीडियाटेक P60 के नाम शामिल हैं। वहीं यह पोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च हो सकता है।
फोन में 12 मेगापिक्सल सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी कीमत 15 हजार रुपये के करीब हो सकती है।