Nokia 5310 नए अवतार के साथ आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 16 Jun 2020 10:32 AM IST
सार

नोकिया 5310 नए अवतार में होगा भारत में लॉन्च5,000 रुपये से कम होगी कीमतमिलेगी 1,200 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
HMD Global Nokia 5310 set to launch in india today know expected price and specs
NOKIA 5310 - फोटो : NOKIA

    विस्तार

    नोकिया के लाइसेंस से फोन बनाने वाली कंपनी एचडीएमडी ग्लोबल (HMD Global) आज 13 साल पुराने लोकप्रिय डिवाइस नोकिया 5310 (Nokia 5310) को नए अवतार के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस फीचर फोन में पहले की तरह म्यूजिक बटन के साथ दमदार साउंड क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि कंपनी ने एक्सप्रेस म्यूजिक नोकिया 5310 को 2007 में पेश किया था, जिसको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी।

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल अगामी नोकिया 5310 की कीमत 5,000 रुपये से कम रखेगा। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    नोकिया 5310 फीचर फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए नॉन-टॉचस्क्रीन डिस्प्ले है। साथ ही फोन में टी-9 की-बोर्ड दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फीचर फोन में नोकिया सीरीज 30 प्लस सॉफ्टवेयर, एमटी6260ए प्रोसेसर, 8 एमबी रैम और 16 एमबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। इस फोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें