Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो मोबाइल, कीमत दो हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

Nokia 130 म्यूजिक को खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो कि लंबी बैटरी लाइफ के साथ अच्छी बिल्ड क्वालिटी और म्यूजिक चाहते हैं। वहीं Nokia 150 इस कैटेगरी का प्रीमियम फोन है।

HMD Global launched New Nokia 130 Music and Nokia 150 in India price and specifications
Nokia 130 Music, Nokia 150 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    HMD ग्लोबल ने भारतीय बाजार में नोकिया के दो फीचर फोन पेश किए हैं जिनमें Nokia 130 Music और Nokia 150 शामिल हैं। Nokia 130 म्यूजिक को खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो कि लंबी बैटरी लाइफ के साथ अच्छी बिल्ड क्वालिटी और म्यूजिक चाहते हैं। वहीं Nokia 150 इस कैटेगरी का प्रीमियम फोन है।

    यह एक फीचर फोन है जिसे म्यूजिक के दीवानों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इसमें पावरफुल स्पीकर है और MP3 प्लेयर एप है। इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड यानी मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट है। Nokia 130 में एफएम रेडियो है जो कि वायर और वायरलेस दोनों मोड को सपोर्ट करता है।

    Nokia 130 Music में 2.4 इंच की स्क्रीन है और इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है। इसमें डुअल GSM 900/1800 नेटवर्क का सपोर्ट है। फोन में 32 जीबी तक के एसडी कार्ड का सपोर्ट है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें