इस दिन से भारत में होगी नोकिया 5 और नोकिया 6 की बिक्री

2017 की शुरुआत ही में ही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के एंड्रॉयड फोन के साथ बाजार में एंट्री मारी। सबसे पहले चीन में नोकिया 6 लॉन्च हुआ। उसके बाद भारत में नोकिया 3310, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 को लॉन्च किया गया। नोकिया 3 और नोकिया 3310 की बिक्री तो भारत में हो रही है, लेकिन नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए अभी आपको अगस्त के मध्य तक का इंतजार करना होगा।
नोकिया 6 के लिए 14 जुलाई से होगा रजिस्ट्रेशन

नोकियापावरयूजर्स को दिए एक बयान में HMD ग्लोबल ने कहा है कि भारतीय मोबाइल बाजार में नोकिया 3 को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद अगस्त के मध्य तक नोकिया 5 और नोकिया 6 को बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें कि पिछले सप्ताह ही नोकिया 5 के लिए प्री-बुकिंग शुरू हुई थी।
गौरतलब कि भारत में फोन के लॉन्चिंग के समय कंपनी ने कहा था कि नोकिया 5 और नोकिया 3 की बिक्री ऑफलाइन होगी, जबकि नोकिया 6 की बिक्री अमेजॉन से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। नोकिया 6 के लिए अमेजॉन पर 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
नोकिया के इन तीनों फोन की कीमतों की बात करें तो नोकिया 3 क कीमत 9,499 रुपये, नोकिया 5 की कीमत 12,899 रुपये और नोकिया 6 की बिक्री 14,999 रुपये है।