शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए गूगल खर्च करेगा एक अरब डॉलर

एजेंसी, पिट्सबर्ग
Sat, 14 Oct 2017 02:35 AM IST
Google will spend a billion dollars to improve education levels
सुंदर पिचई

    दुनियाभर में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए गूगल अगले पांच सालों में एक अरब डॉलर की राशि गैर सरकारी संगठनों पर खर्च करेगा। उसने कहा कि इसके साथ ही उसके कर्मचारी भी स्वयंसेवकों की तरह अपना काफी समय इसी कार्य को करने में देंगे।

    पिट्सबर्ग में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। 24 साल पहले भारत से जब पिचाई अमेरिका गए थे तो सबसे पहले इसी शहर में पहुंचे थे।

    इसके साथ ही पिचाई ने एक अन्य कार्यक्रम ‘ग्रो विद गूगल’ का अनावरण किया जिसका उद्देश्य अमेरिकियों को यह सिखाना है कि कैसे नौकरी प्राप्त करें या अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।

    इस योजना का उद्देश्य लोगों को कंप्यूटर और उद्यमशील कौशल से लोगों को तैयार करना है। अपने इन उद्देश्यों के लिए कंपनी उडासिटी और कोर्सेरा जैसे ऑनलाइन शैक्षणिक कंपनियों के साथ गुडविल और 4-एच चैरिटेबल संगठनों से साझेदारी की है।

    और पढ़ें...