एंड्रॉयड गो के साथ Google ला सकता है स्मार्टफोन, कीमत होगी आपकी जेब के मुताबिक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Apr 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Google Reportedly to launch a Mid Range Android Go phone With Snapdragon 600 Series SoC
Google Android Go Device

    Google ने अगले जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। खबर है कि गूगल अपने अपकमिंग Pixel सीरीज के स्मार्टफोन को एंड्रॉयड गो वर्जन के साथ पेश करेगा। ऐसे में स्मार्टफोन की कीमत के कम होने की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने आईफोन और सैमसंग की टक्कर में पिक्सल 2 एक्स एल और पिक्सल 2 पेश किए थे।

    एंड्रॉयड गो वर्जन वाले गूगल पिक्सल फोन का खुलासा चाइनीज ब्लॉग Qooah में हुआ है। ब्लॉग में कहा गया है कि गूगल का अपकमिंग पिक्सल में एंड्रॉयड गो के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 600 सीरीज या 700 सीरीज के प्रोसेसर दिए जा सकते हैं, हालांकि गूगल पिक्सल 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    अभी तक गूगल के एंड्रॉयड गो वर्जन फोन में 1 जीबी तक की रैम का सपोर्ट मिल रहा है लेकिन स्नैपड्रैगन के 600 या 700 सीरीज के चीपसेट होने के बाद इसमें 4 जीबी रैम तक का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन की स्टोरेज भी बढ़ाई जा सकेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर ऐसा है तो 30 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन के बाजार में गूगल की एंट्री निश्चित है, क्योंकि स्नैपड्रैगन के 600 सीरीज के प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन कीमत 30 हजार रुपये से कम ही होगी और इस तरह गूगल ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगा। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें