Google Pixel 2 XL की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 2 XL goes to India from today, Know price and specifications
Google Pixel 2 XL

    Google Pixel 2 XL आज यानी 15 नवंबर 2017 से भारत में उपलब्ध हो गया है। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart और ऑफलाइन स्टोर से होगी। इसके अलावा फोन को गूगल पिक्सल 2 की तरह रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स और विजय सेल्स से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले 2 नवंबर से भारत में गूगल पिक्सल 2 की बिक्री हो रही है।

    Google Pixel 2 XL की स्पेसिफिकेशन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 2 XL
    Google Pixel 2 XL

    इस फोन में पतले बेजल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज और 3520 एमएएच की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 4,999 रुपये में खरीदें यह मेड इन इंडिया 4G स्मार्टफोन

    वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Google Pixel 2 XL के 64GB वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये और इसके 128GB वेरियंट की कीमत 83,000 रुपये होगी। फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें