Gionee F8 Neo बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Oct 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Gionee F8 Neo launched in India with Udaan to elevate Smart Bharat from Feature to Smart Phones
Gionee F8 Neo - फोटो : AMAR UJALA

    जियोनी ने भारत में अपना एक और स्मार्टफोन Gionee F8 Neo लॉन्च कर दिया है। Gionee F8 Neo को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं। Gionee F8 Neo में फेस अनलॉक, स्लो मोशन, ब्यूटी मोड और नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Gionee F8 Neo की कीमत

    Gionee F8 Neo की कीमत भारत में 5,499 रुपये रखी गई है। यह फोन एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। Gionee F8 Neo को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री के लिए जियोनी ने Udaan नेटवर्क के साथ साझेदारी की है।

    विज्ञापन

    Gionee F8 Neo की स्पेसिफिकेशन

    Gionee F8 Neo में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gionee F8 Neo का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ नाइट, ब्यूटी और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

    Gionee F8 Neo की बैटरी

    Gionee F8 Neo में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है।

    नए फोन की लॉन्चिंग पर जियोनी इंडिया (JIPL) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप जैन ने कहा, 'एंट्री लेवल श्रेणी में हाई परफॉरमेंस और बजट स्मार्टफोन की कमी भारत को डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोक रही है। उड़ान के साथ हमारी साझेदारी भारत की स्मार्टर लाइफ को एक कदम आगे बढ़ाने में मदद करेगी।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें