Beetel Flix ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला वायरलेस स्पीकर Tripper

बीटेल (Beetel) ने भारतीय बाजार में वापसी करते हुए पिछले साल अपने नए ब्रांड Flix को लॉन्च किया था। Flix ब्रांड के तहत ईयरफोन जैसे कई प्रोडक्ट पहले लॉन्च किए जा चुके हैं और कंपनी ने ऑडियो मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए अपना पहला वायरलेस स्पीकर Flix Tripper भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि Flix Tripper स्पीकर युवाओं को काफी पसंद आएगा।
Flix Tripper कीमत 4,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा ऑफ लाइन स्टोर्स से जल्द ही शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की कोई तय तारीख नहीं बताई है। Flix Tripper के साथ 360 डिग्री साउंड मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर के साथ दमदार बास भी मिलेगा। इस स्पीकर की क्षमता 31W की है। ऐसे में इसे एक पावरफुल स्पीकर कहा जाएगा। इसमें 8W के दो स्पीकर और 15W का एक स्पीकर है।
ये भी पढ़ें: Beetel ने अपने Flix ब्रांड के तहत लॉन्च किए तीन पावरबैंक
इस स्पीकर को दो डिवाइस के साथ एक ही समय पर कनेक्ट किया जा सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है। इसकी बॉडी की फिनिशिंग रग्ड है। ऐसे में इसके फिसलने की कोई संभावना नहीं है और जल्दी से इस पर स्क्रैच भी नहीं आएंगे।
इसकी कनेक्टिविटी रेंज 20 फीट है और इसमें 2200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 12 घंटे के प्लेबैक का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और AUX का सपोर्ट है, हालांकि कंपनी ने इसके ब्लूटूथ वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अपने पहले स्पीकर की लॉन्चिंग पर बीटेल इंडिया के बिजनेस हेड, पुनीत गुप्ता ने कहा, 'भारत में महामारी के बीच फ्लिक्स को पेश किए जाने के बावजूद हमें अपने भागीदारों और उपभोक्ताओं दोनों से भारी प्रतिक्रिया मिली है। अब हम भारत में फ्लिक्स ऑडियो समाधान पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं की प्राथमिकताओं के अनुसार बनाया गया है, जो क्वॉलिटी के साथ कुछ नए की तलाश करते हैं।'
- भारत में वापसी को तैयार Vaio, 15 जनवरी को लॉन्च होगा नया लैपटॉप
- Galaxy S21 Series: 2010 में आई थी पहली S सीरीज, जानें 10 सालों में कितना बदला सैमसंग का फ्लैगशिप
- Samsung Big Tv Days Sale: स्मार्ट टीवी 20% का पर कैशबैक, फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन
- WhatsApp की नई सेवा शर्त को लेकर क्यों है बवाल, आप पर क्या पड़ेगा असर