30 दिनों के स्टैंडबाय के साथ FireBoltt Agni स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये
स्मार्टवॉच की एक अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी विशेषता मासिक धर्म रिमाइंडर है जो महिलाओं को पीरियड्स, चक्र, ओव्यूलेशन और फर्टाइल दिनों का ट्रैक रखने में मदद कर सकती है, जिससे उन्हें अधिक नियोजित और विनियमित जीवन जीने में मदद मिलती है।

विस्तार
भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ऑडियो और वियरेबल ब्रांड फायर-बोल्ट ने एक नई स्मार्टवॉच अग्नि लॉन्च की है, जो स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित सुविधाओं के साथ आती है। 2,999 रुपये की कीमत पर अग्नि 1.4” एचडी फुल टच 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आती है। इसमें इंडस्ट्री लीडिंग 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच मेटल डायल के साथ आती है। फायर-बोल्ट अग्नि स्मार्टवॉच की बिक्री रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से होगी।
फायर-बोल्ट अग्नि ब्लड ऑक्सीजन को ट्रैक करती है। इसके लिए इसमेंं SPO2 मॉनिटर दिया गया है। इसके अलावा यह वॉच 24x7 हृदय गति मॉनिटर और स्लीपिंग पैटर्न पर नजर रखने के लिए एक ट्रैकर से लैस है। स्मार्टवॉच की एक अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी विशेषता मासिक धर्म रिमाइंडर है जो महिलाओं को पीरियड्स, चक्र, ओव्यूलेशन और फर्टाइल दिनों का ट्रैक रखने में मदद कर सकती है, जिससे उन्हें अधिक नियोजित और विनियमित जीवन जीने में मदद मिलती है।
फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच के बारे में बात करते हुए, कंपनी के सह-संस्थापक अर्नव और आयुषी किशोर ने कहा, “बाजार कई सुविधाओं की पेशकश करने वाली बजट स्मार्टवॉच से भरा हुआ है, कई बार आराम पीछे की ओर ले जाता है। फायर-बोल्ट अग्नि उपयोगकर्ताओं को संगीत के साथ-साथ उनकी कलाई पर कैमरा नियंत्रण रखने की सुविधा देगी।
फायर-बोल्ट अग्नि मौसम अपडेट, अलार्म और एक टाइमर स्टॉपवॉच से लैस है। IPX7 वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच कई स्पोर्ट्स मोड जैसे वॉकिंग, रनिंग, फुटबॉल, साइकलिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और स्किपिंग के साथ आती है। 30 दिनों के स्टैंडबाय के साथ इसकी शक्तिशाली बैटरी इसे लंबे समय तक बिना रुके काम करती है। फायर-बोल्ट अग्नि 200 से अधिक क्लाउड आधारित वॉच फेस प्रदान करता है।
- WhatsApp के पूर्व अधिकारी नीरज अरोड़ा ने लॉन्च किया HalloApp, जानें खासियत
- कोविड-19: अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार 13 फीसदी गिरा लेकिन शाओमी को हुआ फायदा
- Samsung Galaxy A22 5G इसी सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
- iQoo 8 चार अगस्त को हो सकता है लॉन्च, 2के डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर